HindiBrethren

0040 : ख्रिस्त यीशु दयालु प्रभु

ख्रिस्त यीशु दयालु प्रभु तू ही है तारणहार, हम सब गाते हल्लेलुयाह तेरी हो जय जयकार। 1. जन्म तू ने जगत में लिया कंगाल घर में जीवन बिताया, संकट कष्ट तूने उठाया किया हमारा उद्धार यीशु प्यारे। 2. शिष्यों की नैय्या खतरे में जब थी आंधियों से जब डगमगाती थी, आज्ञा देकर आंधी थमा दी बेड़ा किया तू ने पार यीशु प्यारे। 3. पाप का रोगी जीवन भर मैं था यत्न भी करता पर कुछ न बनता, यीशु जब तेरा वस्त्र छुआ तब, चंगा हुआ यह बीमार यीशु प्यारे।