पाठ 29 : राजा के पुत्र का विवाह
सारांश
एक राजा ने अपने पुत्र का ब्याह का भोज का आयोजन किया । आप जानते हैं, कि ब्याह का भोज कैसा होता है । कल्पना करें, कि राजकुमार का ब्याह का भोज कैसा होना चाहिए । उसमें बड़ी संख्या में लोगों को निमंत्रण दिया गया होगा और अधिक से अधिक मात्रा में अच्छे भोजन बनाए गए होगें । सामान्यतः ब्याह के भोज में बुलाया जाना आदर की बात होती है और राजा के पुत्र के ब्याह में बुलाया जाना, तो और भी बड़ी बात है । परन्तु नेवताहारी जो राजा के द्वारा बुलाए गए थे, भोज में आने के लिए ध्यान नहीं दिए । तब राजा ने कुछ दासों को भेजा, जिन्होने स्वदिष्ट भोजन के विषय में नेवताहारिया को बतया, पर अब भी नेवताहारियों ने आने के लिए ध्यान नहीं दिया । अनेक नेवताहारियों ने अपने कार्यद्व व्यापार और यात्रा के कारण क्षमा करने के लिए कहा । कुछ नेवताहारियों ने राजा के दासों का अनादर किया और कुछ ने तो उनको मार भी डाला । जब राजा ने यह सुना, तो वह बहुत ही दुखित और क्रोधित हुआ । तब उसने अपने अन्य दासों को चैराहों में भेजा और उनसे कहा, जो भी इच्छुक हो उन सभी को बुला लाओ । और जितने लोग तुम्हें मिले, क्या गरीब, क्या अमीर, भले या बुरे, स्वस्थ या बीमार सबों को बुला लाओ । सो दासों ने बाहर जाकर, जिनको उसने पाया सबको ब्याह के भोज में ले आया, जब तक कि सार घर जेवनहारों से भर न गया । हर आनेवाले को ब्याह का वस्त्र पहनने के लिए कहा गया, जिसे राजा ने अपने नेवताहारियों के लिए तैयार करवाया था । राजा अपने नेवताहारियों को देखने के लिए मुख्य भवन में आया । हर कोई ब्याह का वस्त्र पहिने हुए था, पर एक नेवताहारी अपना ही वस्त्र पहिने हुए था । राजा ने उसे देखकर पूछा, हे मित्र, तू ब्याह का वस्त्र पहिने बिना यहाँ क्यों आ गया है ? परन्तु उसके पास इसका कोई उत्तर नहीं था । तब राजा बहुत क्रोधित हुआ और उससे ब्याह के भोज से बाहर चले जाने को कहा ।
बाइबल अध्यन
लूका 3:1-22 1 तिबिरियुस कैसर के राज्य के पंद्रहवें वर्ष में जब पुन्तियुस पीलातुस यहूदिया का हाकिम था, और गलील में हेरोदेस नाम चौथाई का इतूरैया, और त्रखोनीतिस में, उसका भाई फिलेप्पुस, और अबिलेने में लिसानियास चौथाई के राजा थे। 2 और जब हन्ना और कैफा महायाजक थे, उस समय परमेश्वर का वचन जंगल में जकरयाह के पुत्र यूहन्ना के पास पहुंचा। 3 और वह यरदन के आस पास के सारे देश में आकर, पापों की क्षमा के लिये मन फिराव के बपतिस्मा का प्रचार करने लगा। 4 जैसे यशायाह भविष्यद्वक्ता के कहे हुए वचनों की पुस्तक में लिखा है, कि जंगल में एक पुकारने वाले का शब्द हो रहा हे कि प्रभु का मार्ग तैयार करो, उस की सड़कें सीधी बनाओ। 5 हर एक घाटी भर दी जाएगी, और हर एक पहाड़ और टीला नीचा किया जाएगा; और जो टेढ़ा है सीधा, और जो ऊंचा नीचा है वह चौरस मार्ग बनेगा। 6 और हर प्राणी परमेश्वर के उद्धार को देखेगा॥ 7 जो भीड़ की भीड़ उस से बपतिस्मा लेने को निकल कर आती थी, उन से वह कहता था; हे सांप के बच्चों, तुम्हें किस ने जता दिया, कि आने वाले क्रोध से भागो। 8 सो मन फिराव के योग्य फल लाओ: और अपने अपने मन में यह न सोचो, कि हमारा पिता इब्राहीम है; क्योंकि मैं तुम से कहता हूं, कि परमेश्वर इन पत्थरों से इब्राहीम के लिये सन्तान उत्पन्न कर सकता है। 9 और अब ही कुल्हाड़ा पेड़ों की जड़ पर धरा है, इसलिये जो जो पेड़ अच्छा फल नहीं लाता, वह काटा और आग में झोंका जाता है। 10 और लोगों ने उस से पूछा, तो हम क्या करें? 11 उस ने उन्हें उतर दिया, कि जिस के पास दो कुरते हों वह उसके साथ जिस के पास नहीं हैं बांट दे और जिस के पास भोजन हो, वह भी ऐसा ही करे। 12 और महसूल लेने वाले भी बपतिस्मा लेने आए, और उस से पूछा, कि हे गुरू, हम क्या करें? 13 उस ने उन से कहा, जो तुम्हारे लिये ठहराया गया है, उस से अधिक न लेना। 14 और सिपाहियों ने भी उस से यह पूछा, हम क्या करें? उस ने उन से कहा, किसी पर उपद्रव न करना, और न झूठा दोष लगाना, और अपनी मजदूरी पर सन्तोष करना॥ 15 जब लोग आस लगाए हुए थे, और सब अपने अपने मन में यूहन्ना के विषय में विचार कर रहे थे, कि क्या यही मसीह तो नहीं है। 16 तो यूहन्ना ने उन सब से उत्तर में कहा: कि मैं तो तुम्हें पानी से बपतिस्मा देता हूं, परन्तु वह आनेवाला है, जो मुझ से शक्तिमान है; मैं तो इस योग्य भी नहीं, कि उसके जूतों का बन्ध खोल सकूं, वह तुम्हें पवित्र आत्मा और आग से बपतिस्मा देगा। 17 उसका सूप, उसके हाथ में है; और वह अपना खलिहान अच्छी तरह से साफ करेगा; और गेहूं को अपने खत्ते में इकट्ठा करेगा, परन्तु भूसी को उस आग में जो बुझने की नहीं जला देगा॥ 18 सो वह बहुत सी शिक्षा दे देकर लोगों को सुसमाचार सुनाता रहा। 19 परन्तु उस ने चौथाई देश के राजा हेरोदेस को उसके भाई फिलेप्पुस की पत्नी हेरोदियास के विषय, और सब कुकर्मों के विषय में जो उस ने किए थे, उलाहना दिया। 20 इसलिये हेरोदेस ने उन सब से बढ़कर यह कुकर्म भी किया, कि यूहन्ना को बन्दीगृह में डाल दिया॥ 21 जब सब लोगों ने बपतिस्मा लिया, और यीशु भी बपतिस्मा लेकर प्रार्थना कर रहा था, तो आकाश खुल गया। 22 और पवित्र आत्मा शारीरिक रूप में कबूतर की नाईं उस पर उतरा, और यह आकाशवाणी हुई, कि तू मेरा प्रिय पुत्र है, मैं तुझ से प्रसन्न हूं॥ यशायाह 40:3 3 किसी की पुकार सुनाई देती है, जंगल में यहोवा का मार्ग सुधारो, हमारे परमेश्वर के लिये अराबा में एक राजमार्ग चौरस करो।
संगीत
Wide wide as the ocean, high as the heaven above, Deep deep as the deepest sea Is my saviors love. I though so unworthy, still am a child of His care. For His word teaches me, that His love reaches me everywhere.